spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में नशे की होम डिलीवरी:गांव वालों ने काबू किए 2 युवक, मुक्तसर से देने आए थे चिट्टा; दो साल से चल रहा खेल




मोहाली में नशे की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। गांव झंझेड़ी में कार सवार दो युवक नशे की सप्लाई करने आए थे। उन्हें फोन पर ऑर्डर मिला था। जैसे ही इस बात की सूचना गांव वालों को मिली, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवक पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिछले 2 साल से कर रहे थे सप्लाई इस मामले में ग्रामीण अमित खान ने बताया कि ये लोग पिछले दो साल से गांव में नशा सप्लाई कर रहे थे। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। आज जब ये अपनी गाड़ी में नशा सप्लाई करने आए, तो ग्रामीणों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी मोहाली के खरड़ सदर थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वे नशा कहां से लाते थे। ग्रामीणों के बयानों के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles