spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में दो बाइकों की टक्कर, ठेकेदार की मौत:दो बेटियों का पिता, मोटरसाइकिल पर निकला था काम से, बाइक राइडर्स की तलाश




सिरसा जिले के गांव चौटाला में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय ठेकेदार प्रदीप कुमार की मौत हो गई। प्रदीप कुमार वार्ड नंबर 9 के निवासी थे। यह हादसा एक अज्ञात बाइक की टक्कर से हुआ। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई मनीर ने बताया कि प्रदीप कुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक पर किसी काम से गांव संगरिया गए थे। जब वह सुबह लगभग 10:30 बजे जवाहर कॉलोनी चौटाला स्थित गोबिंद पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक सिल्वर रंग की स्प्लेंडर बाइक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर और हाथों में आई गंभीर चोट टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप कुमार अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौटाला ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियां छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी चौटाला की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम करवाया है। फरार अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles