spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मनाली में चंडीगढ़ के टूरिस्ट का ₹20 हजार का चालान:प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी ले जाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई




हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में चंडीगढ़ के टूरिस्ट को प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी ले जाना महंगा पड़ा है। मनाली पुलिस ने इस मामले में टूरिस्ट व्हीकल का 20 हजार रुपए का चालान काटा है। मनाली पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की है। दरअसल, सोमवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर CH-01-CW-0459 नंबर कि KIA गाड़ी मनाली के मॉल रोड पर पहुंच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मंगलवार को गाड़ी को ट्रेस किया और ऑनलाइन चालान काटा। मॉल रोड पर वाहनों की आवाजाही वर्जित मनाली का मॉल रोड वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिर भी चंडीगढ़ की गाड़ी आईबैक्स चौक तक पहुंच गई, जबकि मॉल रोड पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे है। ऐसे में टूरिस्ट को मॉल रोड की सवारी की कीमत चुकानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के टूरिस्ट मनाली घूमने आए थे। नियमों के तहत काटा गया चालान: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है टूरिस्ट व्हीकल प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया था। इसलिए, पुलिस ने नियमों के तहत चालान काटा है। उन्होंने मनाली आने वाले टूरिस्टों से भी प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन नहीं ले जाने और ट्रैफिक नियमों की अनुपालना की अपील की है।
उत्साह में ट्रैफिक नियमों का पालन भूल जाते है टूरिस्ट बता दें कि इन दिनों देशभर से टूरिस्ट पहाड़ों की सैर को पहुंच रहे है। मगर उत्साह में टूरिस्ट ट्रैफिक नियमों का पालन भूल जाते है। या फिर कुछ टूरिस्ट वर्जित क्षेत्रों में पहुंच जाते है। बीते सप्ताह शिमला में भी एक टूरिस्ट व्हीकल प्रतिबंधित सड़क पर पहुंच गया था। हालांकि, उसे वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने रोक दिया था। इस दौरान टूरिस्ट की महिला के साथ बहबाजी भी हुई। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ। इसी तरह, कुछ टूरिस्ट सनरूप और गाड़ी की विंडों से बाहर लटककर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे मामलों में वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल पुलिस कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles