spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोतिहारी जहरीली शराब कांड, प्रशासन अलर्ट:लड्डू साह की हालत नाजुक,परिजन अस्पताल में छोड़कर चले गए




मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बीमार हुए लड्डू साह की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उनके परिजन उन्हें अस्पताल में छोड़कर चले गए हैं, जिससे उनकी स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। इसी बीच, डीएम सौरभ जोरवाल और सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर लड्डू साह का हाल जाना। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर विभु परासर से मरीज की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि लड्डू साह की हालत बेहद नाजुक है। डीएसपी बोले- इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए डीएसपी दिलीप कुमार ने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीज के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खर्च की चिंता न करें और मरीज की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। डीएसपी ने आम लोगों से अपील की है कि जिन्होंने भी जहरीली शराब का सेवन किया है, वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराएं। शराब पीने से बीमार होने वालों की संख्या में कमी सदर अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए एक पुलिस कैंप भी स्थापित किया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में यह व्यवस्था की गई है, जिसकी जिम्मेदारी एसआई प्रमोद कुमार को सौंपी गई है। डीएसपी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से बीमार होने वाले लोगों की संख्या में अब कमी आई है। 1 और 2 अप्रैल के बाद किसी नए व्यक्ति द्वारा शराब पीने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने और किसी भी लक्षण के सामने आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles