spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में रामगंज मंडी में युवक से स्नैचिंग:आरोपी ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार, वारदात CCTV में कैद




मोगा की रामगंज मंडी में स्नैचिंग की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक व्यक्ति डेयरी के बाहर लस्सी लेने रुका था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो स्नैचरों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्नैचरों ने कितनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया। चेन छीनते समय अचानक हुए हमले से पीड़ित अपनी स्कूटी से नीचे गिर गया। पीड़ित की पहचान मोगा के गिल रोड निवासी जतिंदर कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि स्नैचरों द्वारा छीनी गई सोने की चेन करीब ढाई तोले की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी जतिंदर कुमार ने घटना की सूचना संबंधित थाने को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि मोगा में हाल के दिनों में स्नैचिंग की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles