spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजौंद में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:निलंबित जेई की बहाली, कर्मचारियों की चार्जशीट हटाने की मांग, बोले- तेज होगा आंदोलन




कैथल जिले के राजौंद में बिजली कर्मियों ने बुधवार को तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 9 से 11 बजे तक राजौंद परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। कर्मचारी राजौंद में कार्यरत जेई राकेश कुमार के निलंबन और कुछ अन्य कर्मचारियों की चार्जशीट न हटाए जाने से नाराज हैं। इस गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव मुकेश कोटड़ा ने किया। यह बैठक यूनिट पुंडरी के आह्वान पर बुलाई गई थी। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि जब तक जेई राकेश कुमार को बहाल नहीं किया जाता और चार्जशीट वापस नहीं ली जाती, तब तक गेट मीटिंग जारी रहेगी। समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल ने अपने संबोधन में बताया कि 4 जून, 2026, गुरुवार से यूनिट पुंडरी के तहत आने वाली सभी सब-यूनिट राजौंद के समर्थन में सुबह 9 से 11 बजे तक गेट मीटिंग करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। जितेंद्र बाकल ने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो यूनियन आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में कुलदीप, गुरदेव, रोहताश, रमन, लाला, राजेंद्र, आदित्य विकास, मनजीत, कृष्ण, जयेश सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles