![]()
पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर हुडा चौक के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अगवानपुर गांव निवासी हरिराम के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार, अगवानपुर गांव निवासी मंजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता हरिराम अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। बीती शाम करीब 9 बजे हरिराम मंडी से पैदल अपने घर अगवानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान हुडा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस कर रही वाहन ड्राइवर की तलाश मंजीत को फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह अपने ताऊ के बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उनके पिता हरिराम घायल अवस्था में मिले। वे दोनों हरिराम को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना की भवनकुंड पुलिस चौकी से एक टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश जारी है।
Source link
पलवल में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, मंडी से पैदल ही अपने घर लौट रहा







