spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महम में 25 जुलाई को खापों की महापंचायत:धर्मेंद्र हुड्डा के मुद्दों पर होगी चर्चा, उत्तर भारत की खापें होंगी शामिल




रोहतक जिले के महम के ऐतिहासिक चौबीसी चबूतरे पर 25 जुलाई को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह महापंचायत धर्मेंद्र हुड्डा के आह्वान पर बुलाई गई है, जिसमें उत्तर भारत की सभी खापों को निमंत्रण दिया जाएगा। इस महापंचायत की अध्यक्षता महम सर्व खाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करना और उन्हें समर्थन देना है। सुभाष नंबरदार ने बताया कि धर्मेंद्र हुड्डा ने जो मुद्दे उठाए हैं, वे बिल्कुल सही हैं और खाप उनका समर्थन करती है। महापंचायत में ‘गन क्लच’ वाले गानों और सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा किए जा रहे अंग प्रदर्शन को लेकर आवाज उठाई जाएगी, जिसे वे गलत मानते हैं। देवलाल खाप के प्रधान संजय देवलाल ने भी धर्मेंद्र हुड्डा के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा रीलों में अंग प्रदर्शन करके डांस करना गलत है। धर्मेंद्र हुड्डा ने गंदे डांस और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर जो वीडियो संदेश दिया है, वह सही है। खापों के प्रधानों का फैसला सर्वमान्य होगा संजय देवलाल ने आगे बताया कि 25 जुलाई को होने वाली इस महापंचायत में सभी खापों के प्रधान जो भी फैसला लेंगे, वह सर्वमान्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर ज्ञापन भी दिया जाएगा। यदि कोई लड़की या महिला गंदे डांस या गन पॉइंट वाले गानों पर रील बनाती है और नहीं मानती है, तो उसके परिवार को भी इस बारे में अवगत कराया जाएगा। उस गोत्र की खाप को भी अवगत किया जाएगा। अगर लड़की तब भी नहीं मानती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौबीसी चबूतरे पर जुटेंगी उत्तर भारत की खापें वहीं हुड्डा खाप के प्रवक्ता जगवंत सिंह हुड्डा ने बताया कि पहले भी खापों ने अनेक को लड़ाइयां लड़ी है और अब जो यह सोशल मीडिया पर लड़कियां अंग प्रदर्शन करके डांस कर रही है, वह बिल्कुल गलत है हम उनके खिलाफ है। 25 जुलाई को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर महापंचायत बुलाई गई है। इसमें उत्तर भारत के सभी राज्य के खापों के प्रधानो को बुलाऐ जाएंगे, उसी दिन फैसला लिया जाएगा और जो भी लड़कियां या महिलाएं अंग प्रदर्शन करके रिल बनाने से नहीं मानती है, तो पहले उनके परिवार से बात करेंगे। नहीं मानी तो फिर वहां की खाप पंचायतों से बात करेंगे। अगर फिर भी नहीं मानती है तो कानूनी कार्रवाई करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles