spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

'मैं नामर्द, फिर भी महिला ने झूठे आरोप लगाए':रेवाड़ी में रिटायर्ड फौजी का सुसाइड, नोट में लिखा- घर बुलाकर गले लगाया, ₹6 लाख ऐंठे




हरियाणा के रेवाड़ी में रिटायर्ड फौजी सुसाइड केस में कई अहम खुलासे हुए हैं। CRPF में हैड कॉन्स्टेबल बेटे सुनील ने कहा, पिता के सुसाइड के पीछे गांव की ही एक महिला जिम्मेदार है। उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया गया। घर पर बुलाकर जबरन वीडियो बनाई गई। इसे रिवील न करने के बदले 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी महिला यहां नहीं रुकी और पेंशन में से हर महीने 20 हजार रुपए की डिमांड करने लगी। महिला की इन डिमांड से परेशान होकर उन्होंने सुसाइड किया। सुरजन ने एक 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें खुद को कैंसर पीड़ित और नामर्द बताया। सुनील ने रेवाड़ी एसपी से मिलकर महिला पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में DSP सुरेंद्र श्योराण का कहना है, सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। पहले जानिए…रिटायर्ड फौजी का सुसाइड मामला अब पढ़िए, सुसाइड नोट में क्या लिखा… रास्ते में औरत ने गालियां दीं: परिजनों को सुरजन के पास से एक 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें लिखा- प्रिय भाई, मदन लाल, कवर सिंह, छोटे लाल… मैंने कोई गलत काम नहीं किया, जिससे आपकी बदनामी हो। रंजिश के तहत मुझे फंसाया गया है। मेरे खिलाफ जो थाने में लिखकर दिया, वह सरासर झूठ है। एक दिन मैं सुबह घूमने गया था। रास्ते में आरोप लगाने वाली औरत भी जा रही थी। स्कूटी रोककर वह गाली-गलौज करने लगी। मैंने कई बार पूछा बेटा क्या बात है, लेकिन फिर भी गाली देने लगी, पीछे से भाई छोटे लाल आ गया। घर बुलाकर गलत हरकतें कीं: सुसाइड नोट में आगे लिखा- इस औरत ने एक बार मुझे घर बुलाकर कहा, बाबा कुत्ता बीमार है। इस पर मैंने पशुओं के डॉक्टर को दिखाने को कहा। वो मेरी पेंशन और रुपयों को लेकर पूछने लगी, मैंने उसके सवालों के जवाब दे दिए। इसके बाद जबरन मेरे गले लग गई। गालों को छूने लगी। कुछ गलत हरकतें भी करने लगीं। इसी दौरान उसने चुपके से वीडियो बना ली। फिर वीडियो दिकाकर मुझ से 3 लाख रुपए ले लिए। चार दिन बाद फिर 3 लाख रुपए मांगने लगी। पैसे मिलने के बाद डिमांड बढ़ने लगी: सुसाइड नोट के अनुसार, महिला रुपए न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी, शर्म के मारे मैंने ये 3 लाख रुपए भी दे दिए। कुछ दिन बाद फिर उसकी डिमांड बढ़ गई। मुझे धमकी देने लगी कि मेरे पास गवाह है, उसके सहारे जेल भिजवा दूंगी। मेरी पेंशन में से हर महीने 20 हजार रुपए मांगने लगी। पता नहीं मेरे साथ कौन-सी दुश्मनी निकाल रहे थे। सुसाइड में आगे लिखा- भाई मैं पूरे परिवार से माफी मांगता हूं। मजबूरी में यह कदम उठा रहा हूं। किसी के पास बैठने लायक नहीं छोड़ा, पूरा गांव में मेरी बदनामी कर दी। कोरोना के समय मेरा ऑपरेशन हुआ था, जिसमें कैंसर का पता चला। मैं खुद नामर्द हूं। मैं क्या आसिकपना कर सकता हूं। मुझसे लाखों रुपए ठगे गए, जो पोती के लिए बचाकर रखे थे…जयहिंद सुरजन सिंह।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles