spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jalandhar Woman Death Case | Vishu Dingra Murder Allegations


जालंधर में बहन के अंतिम संस्कार के लिए आई बहन ने जालंधर के युवक पर आरोप लगाए।

“विशु डींगरा ने मेरी बहन को जालंधर बुलाया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।” यह आरोप लुधियाना की रहने वाली युवती ज्योतिका शर्मा की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन दीपिका शर्मा ने लगाया।

.

उन्होंने कहा- ज्योतिका की बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी आंखें सूजी हुई थीं और पैर मुड़े हुए थे। उसके साथ पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई है। विशु डींगरा ने ही उसे मारा है। वह 2 साल से उसके पीछे पड़ा था और हमसे उसका पीछा छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए ठग चुका है।

ज्योतिका शर्मा का सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में शव मिला था। परिजन के आरोपों पर पुलिस ने आरोपी विशु डींगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ।

इसके बाद जालंधर के ही किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। माता-पिता के निधन के बाद परिवार में अकेली बची बड़ी बहन दीपिका ने छोटी बहन ज्योतिका की चिता को मुखाग्नि दी।

ज्योतिका का शव जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास इसी गेस्ट हाउस में मिला था।

ज्योतिका का शव जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास इसी गेस्ट हाउस में मिला था।

मृतका की बड़ी बहन ने ये बातें कहीं…

  • लुधियाना की रहने वाली थी युवती: मृतका ज्योतिका शर्मा मूल रूप से लुधियाना के टिब्बा रोड की रहने वाली थी। ज्योतिका की बहन दीपिका के अनुसार, उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता प्रेम कुमार का निधन पिछले साल ही हुआ। जबकि, मां का करीब 12 साल पहले ही देहांत हो गया।
  • पिता के गुजरने के बाद बहन की ससुराल रहने लगी: मां के गुजरने के बाद पिता ही उनकी देखभाल कर रहे थे। फिर पिता भी गुजर गए तो परिवार में केवल दो बहनें ही बची थीं। इसके बाद ज्योतिका अपनी बड़ी बहन दीपिका के साथ उसके ससुराल फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रही थी।
  • मौसी से झगड़कर जालंधर आई: हालांकि, कुछ समय से पारिवारिक आपसी अनबन चल रही थी। इसके चलते लगभग 3 महीने पहले ज्योतिका बड़ी बहन से झगड़कर पंजाब आ गई थी। पंजाब आकर वह फिल्लौर में अपनी मौसी के घर रहने लगी, लेकिन यहां भी उसका झगड़ा हुआ और शुक्रवार (7 अगस्त) को वह मौसी के घर से भी नाराज होकर निकल गई और जालंधर आ पहुंची।
  • आरोपी ने ज्योतिका के परिवार से मांगे पैसे: दीपिका का आरोप है कि विशु करीब 2 साल से ज्योतिका का पीछा कर रहा था। वह ज्योतिका को लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। उसका पीछा छोड़ने के नाम पर उसने ज्योतिका के पिता से रुपए मांगे।
  • दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठे: दीपिका के मुताबिक, आरोपी ने ज्योतिका के पिता प्रेम कुमार से उनके जीवित रहते 1 लाख रुपए लिए भी थे। फिर पिता के देहांत के बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं। उसने पीछा न करने के नाम पर दीपिका से भी 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। इतने पैसे लेने के बावजूद उसने ज्योतिका का पीछा बंद नहीं किया।
  • शरीर पर चोट के निशान: अंतिम संस्कार के समय दीपिका ने कहा- ज्योतिका की आंखें बुरी तरह सूजी हुई थीं और उसका एक पैर मुड़ा हुआ था। शरीर की हालत देखकर साफ लग रहा था कि मौत से पहले उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। विशु डींगरा ने उसे पीटा और मार दिया। पुलिस से उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर परिवार को न्याय दे।

SHO बोले- आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया

थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO जतिंदर सिंह ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन के आरोपों पर विशु डींगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। वह शक के दायरे में है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:सिर पर चोट, खून बिखरा हुआ था; रात युवक साथ में ठहरा, बीयर भी पी

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली है। वह पिछले 2 दिन से होटल में रुकी थी। सोमवार सुबह होटलकर्मी उसे चाय देने गए तो उसने गेट नहीं खोला। जिसके बाद पुलिस बुलाई गई और होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया। जिसके बाद युवती अंदर मरी हुई मिली। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 3 जगह पर खून भी बिखरा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles