![]()
करनाल जिला पुलिस की ओर से चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मधुबन पुलिस ने पंचायत भवन (सचिवालय) से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को करनाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान इमरान खान निवासी लुखी, जिला कुरुक्षेत्र, हाल निवासी गांव बाजीदा जटान, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया लोहे का गेट और वारदात में इस्तेमाल रिक्शा बरामद किया है। मामले के अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि बीती 24 जुलाई को पंचायत भवन (सचिवालय) से लोहे व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके के हालात की जांच की। जांच और मौके की तस्दीक के बाद चोरी की वारदात की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर थाना मधुबन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। निशानदेही पर गेट और रिक्शा बरामद मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए थाना मधुबन की टीम ने मुख्य सिपाही कृष्ण लाल के नेतृत्व में कार्रवाई की और इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पंचायत भवन से चोरी किया गया लोहे का गेट और वारदात में इस्तेमाल रिक्शा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link







