spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा:प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा, बोले- पद से बड़ा जनता का विश्वास




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। पुनीत बुलान ने अपने इस्तीफे के साथ जारी संदेश में कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, साथी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक जीवन का एक अहम अध्याय रही है, जिसे वह हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगे। सभी का जताया आभार उन्होंने कहा कि पद व्यक्ति के जीवन में आते-जाते रहते हैं, लेकिन लोगों का विश्वास, साथ और अपनापन ही सबसे बड़ी ताकत और पूंजी होते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान जिले के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर साथी से जो स्नेह और सम्मान मिला, वह उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। आवाज उठाते रहेंगे पुनीत बुलान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका उद्देश्य हमेशा समाज, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना रहा है। आगे भी वह जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और मीडिया से जुड़े साथियों का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर मिला स्नेह और विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles