लुधियाना में पार्षद निक्कू भारती के साथ शुक्रवार को मारपीट कर दी गई। भाजपा नेता विक्की सहोता, उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ मामले में FIR दर्ज कई गई। पार्षद ने आरोप लगाया है कि ये लोग डराकर 2-2 हजार रुपए वसूलते हैं।
.
आरोप है कि आरोपी ढोलेवाल पुल के नीचे काम करने वाले लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के साथ-साथ 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…
ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन

जालंधर में ईडी ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर को समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भेजे गए समन में कहा गया है कि सीजीएम रितेश प्रॉपर्टीज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जारी किए गए अलॉटमेंट लेटर के रिकॉर्ड के साथ पेश हों।
यह मामला पंजाब सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री और लुधियाना से विधायक संजीव अरोड़ा से जुड़ी फर्म को 40 एकड़ जमीन अलॉट करने से संबंधित है। ईडी अधिकारियों ने जालंधर कार्यालय से प्रॉपर्टी मंजूरी से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं।
मंत्री को ईडी ने 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय वे चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर मौजूद थे। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद शाम लगभग 5 बजे ईडी की टीम उन्हें चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में दिल्ली ले गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब बिजली विभाग में 2437 युवाओं को मिलेगी नौकरी

पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2,437 अप्रेंटिस युवाओं को नियमित रूप से विभाग में शामिल करने का फैसला लिया है। इन युवाओं को असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि PSPCL ने करीब आठ-नौ महीने पहले आईटीआई पास युवाओं के लिए 2,600 अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इनमें से 2,437 युवाओं ने विभाग में प्रशिक्षण शुरू किया और वे पिछले छह महीने से अधिक समय से फील्ड में कार्य कर अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…







