spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में न्यूड वीडियो बनाकर युवक से 1 लाख ठगे:इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अलग-अलग खातों में डलवाए रुपये, साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज




फरीदाबाद के सेक्टर-30/33 स्थित आईपी कॉलोनी निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर एक महिला से बातचीत के बाद वीडियो कॉल के दौरान उसकी न्यूड वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 1 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। इंस्टाग्राम के जरिए हुई मुलाकात साइबर थाना पुलिस को पीड़ित रुशिल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसकी इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात महिला से बातचीत हुई थी। अगले दिन व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई, जिसमें महिला के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए। इसी दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। इसके बाद एक अज्ञात युवक ने फोन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने 17 जून को अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने किया मामला दर्ज बाद में खुद के साथ ठगी होने का अहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles