spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:सांपला तक सर्विस रोड बनाने की मांग, नायब सैनी ने दिया कार्रवाई का भरोसा




रोहतक जिले के गांव इस्माइला के ग्रामीणों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने इस्माइला से सांपला तक सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई। चंडीगड़ में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सर्विस रोड न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस सड़क के बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और यातायात भी सुगम तथा सुरक्षित हो जाएगा। सीएम सैनी ने दिया भरोसा मुख्यमंत्री सैनी ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर जल्द विचार किया जाएगा। इस मुलाकात के बाद इस्माइला गांव और आसपास के वार्डों में विकास परियोजनाओं को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles