हिसार1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा में आज फिर मौसम बदलने के आसार जताए जा रहे हैं।
हरियाणा में शुक्रवार को बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 2 दिन और बारिश व आंधी की उम्मीद जताई है। 20 जून से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ में आंधी-बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने, गरज-चमक होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।
वहीं शुक्रवार को बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। रोहतक और फरीदाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

हरियाणा के अलग-अलग शहरों का तापमान।
दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को बारिश की ज्यादा संभावना है। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कुल 13 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट रहेगा।
वहीं 22 जून को अलर्ट का असर थोड़ा सिमटने लगेगा। मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 23 जून से मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है।

जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…
फरीदाबाद और रोहतक में पारा 40°C पार मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के कई इलाकों में बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक में पारा 40.2°C, नूंह में 39.4°C और भिवानी में 39.0°C तक पहुंच गया।
रात का तापमान सामान्य से कम राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले -0.9°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात के समय लोगों को हल्की राहत मिली। इस दौरान साइबर सिटी गुरुग्राम में रात का तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। इसके विपरीत, अंबाला में रात बेहद गर्म रही और वहां का न्यूनतम तापमान 28.8°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही से न्यूनतम तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

18 दिनों में सामान्य से 6% ज्यादा बरसा पानी
हरियाणा में इस बार जून के महीने में भीषण गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जून तक पूरे हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 18 जून के बीच पूरे हरियाणा में 26.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस पीरियड में सामान्य बारिश 24.9 MM मानी जाती है।
इस बार हरियाणा में सामान्य के मुकाबले 6% अधिक बारिश हुई है। अगर केवल पिछले हफ्ते (12 जून से 18 जून) की बात करें, इस दौरान सामान्य 13.5 MM के मुकाबले 50% अधिक यानी 20.2 MM बारिश हुई।








