हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महेंद्रगढ़ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, ढाणी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र नामक व्यक्ति आजाद चौक के पास स्पाइसी टाउन के नजदीक हेरोइन बेच रहा था। पुलिस देख भागने का किया प्रयास इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत स्पाइसी टाउन के पास छापा मारा। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मुस्तैदी से पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान धर्मेंद्र, निवासी ढाणी मोहल्ला, महेंद्रगढ़ के रूप में बताई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। तलाश में मिली हेरोइन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में धर्मेंद्र की तलाशी ली गई। उसके पास से एक सिगरेट की डिब्बी मिली, जिसके अंदर सिल्वर पेपर में लिपटा नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर हेरोइन का कुल वजन 2.36 ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद हेरोइन को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ महेंद्रगढ़ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
महेंद्रगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, पुलिस देख भागने का किया प्रयास
