Top 5 This Week

Related Posts

गुरुग्राम पुलिस ने लापता बच्चों को 1 घंटे में खोजा:60 पुलिसकर्मियों को लगाया, 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले




गुरुग्राम जिले के मानेसर इलाके से लापता हुए 2 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। यह घटना 30 मई की रात को हुई। पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, इटावा और एटा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले ललित और विष्णु ने अपने 4 वर्षीय पुत्र वीर और 6 वर्षीय पुत्री कायरा के लापता होने की सूचना दी। दोनों बच्चों के परिवार मानेसर इलाके में मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि शाम को काम से लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले। काफी देर तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तब रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली सूचना मिलते ही थाना मानेसर प्रभारी सुधीर ने विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश के आदेश दिए। आदेश के बाद 60 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बच्चों के घर और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिसकर्मियों ने बच्चों की तस्वीरें दिखाकर लोगों से भी जानकारी जुटाई। नाहरपुर इलाके से देर रात मिले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को मानेसर के नाहरपुर गांव इलाके से रात 11:30 बजे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिवार वालों ने राहत की सांस ली और गुरुग्राम पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही, नागरिकों से भी अपील की कि किसी गुमशुदा या सहायता की आवश्यकता वाले बच्चे की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें