महेंद्रगढ़ जिले की कनीना थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.44 ग्राम स्मैक और 2 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मई को थाना शहर कनीना की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि विकास निवासी मालड़ा सराय और मनीष निवासी तलवाना अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचते हैं। वे दोनों एक गाड़ी में नशीले पदार्थ के साथ रेवाड़ी की तरफ से मालड़ा सराय की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कनीना शहर क्षेत्र में मेन रोड पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की सफेद गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी में मिला नशीला पदार्थ पुलिस ने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया। उनकी मौजूदगी में दोनों व्यक्तियों और गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विकास के पास से 30 पाउच अवैध स्मैक मिली, जिसका कुल वजन 4.44 ग्राम था। गाड़ी की डिक्की से एक प्लास्टिक के कट्टे में 2 किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक, गांजा पत्ती और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को तुरंत कब्जे में लेकर सील कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर कनीना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Source link
महेंद्रगढ़ में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:कार में सप्लाई देने जा रहे, तलाशी में मिली चरस और गांजा, पुलिस ने गाड़ी जब्त की
