हरियाणा सरकार द्वारा स्नातक (Undergraduate) पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून किए जाने के बाद कॉलेजों में दाखिले की होड़ मच गई है। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भारी उछाल आया है। महाविद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. गगनदीप यादव ने अब तक प्राप्त हुए आवेदनों के जो आंकड़े जारी करते हुए बता नोडल या की सीटों से ज्यादा आवेदन आए हैं। उनका अनुमान है कि 30 जून की अंतिम तिथि तक इन आवेदनों की संख्या में और भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। नए कोर्स ‘फिजिकल एजुकेशन’ के लिए सबसे तगड़ी फाइट महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने एक विशेष जानकारी साझा करते हुए बताया कि चालू शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में पहली बार स्नातक स्तर पर फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) विषय शुरू किया गया है। इस नए कोर्स को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। फिजिकल एजुकेशन की मात्र 40 सीटों के लिए अब तक 560 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्राचार्य ने कहा कि पहले ही साल में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आना यह साबित करता है कि युवा खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने को लेकर बेहद गंभीर हैं। आखिरी तारीख का न करें इंतजार प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने कॉलेज में दाखिले के इच्छुक सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए 30 जून का इंतजार न करें। योग्य छात्र समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें। किस कोर्स में कितनी सीटें और कितने आवेदन?
Source link
महेंद्रगढ़ कॉलेज में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन, सबसे ज्यादा फाइट फिजिकल एजुकेशन में
