Related Posts

साइबर ठगों को बैंक अकाउंट बेचने वाला अरेस्ट:हर महीने मिलते थे दस हजार रुपए, गुरुग्राम में हुई थी 1.87 करोड़ की ठगी




गुरुग्राम पुलिस ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल ठगी गई रकम को ट्रांसफर करने और छिपाने के लिए किया गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को साइबर क्राइम थाना, गुरुग्राम में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि निवेश पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे करीब 1 करोड़ 87 लाख रुपए की ठगी की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यूपी से पकड़ा गया आरोपी जांच के दौरान, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 18 जून को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के राजपुर सेमरा गांव निवासी जितेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया, ताकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की रकम का पता लगाया जा सके। पुलिस जांच में यह सामने आया कि ठगी गई रकम में से 38 लाख रुपए आरोपी जितेंद्र राय के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 10 हजार रुपए प्रतिमाह के बदले अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए दिया था। साइबर ठग इसी खाते के माध्यम से ठगी की रकम का लेन-देन कर रहे थे। गिरोह के सदस्यों का पता लगाने में जुटी पुलिस गुरुग्राम पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साइबर गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इस पूछताछ से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें