भिवान जिले के तोशाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एसडीएम संदीप कुमार ने दी। कार्यक्रम 21 जून को चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथि सुनीता दांगी सुबह छह बजे महाविद्यालय पहुंचेंगी और दीप प्रज्वलन कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। उन्होंने आयुष विभाग के साथ-साथ शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि 21 जून को सुबह 5:30 बजे तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएं और प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं, ताकि योग कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हो सके। पेजयल और बिजली की व्यवस्था के निर्देश नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अशोक कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि आयुष विभाग के योग सहायक और खेल व शिक्षा विभाग के कोच समय पर उपस्थित रहें। वे प्रतिभागियों को लाइनों में बैठाने का काम करेंगे ताकि योगाभ्यास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संदेशों का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री सैनी पंचकूला में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Source link
तोशाम में उपमंडल स्तरीय योग दिवस की तैयारी पूरी:महिला विकास निगम चेयरपर्सन सुनीता दांगी होंगी मुख्य अतिथि, एसडीएम ने दिए जरुरी निर्देश
