रोहतक के गांव सिंहपुरा में किराए पर रहने वाली एक किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतका की पहचान करीब 16 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई, जिसने कमरे में ही पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। अंजलि ने जिस समय सुसाइड किया, उस समय वह घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां बाहर नौकरी पर गई हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। पिता ने लगाए हत्या करने के आरोप
मृतका अंजलि के पिता गांव बैंसी निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसकी पत्नी रीना गांव बैंसी में ससुराल को छोड़कर गांव सिंहपुरा में प्रीति व उसकी मौसी के यहां किराए पर बेटी अंजलि के साथ रहती थी। अंजलि से मिलने भी नहीं देती थी। प्रीति व उसकी मौसी ने मिलकर ही उसकी बेटी को मारा है। काका की तेहरवीं की देने आया था सूचना
अंजलि के पिता दीपक ने बताया कि उसके काका की तेहरवीं सोमवार को होनी है, जिसके बारे में ही बताने के लिए आया था। लेकिन यहां आकर पता चला कि उसकी बेटी नहीं रही। वह अपनी पत्नी से भी जब फोन पर बात करता था तो उसकी पत्नी के फोन को भी छीन लेती थी। उसकी शादी को 20 साल हो गए, कोई विवाद नहीं था। लेकिन अब प्रीति व उसकी मौसी के कारण दूरिया आ गई। अंजलि व उसकी मां से मिलने भी नहीं दिया
मृतका के पिता दीपक ने बताया कि वह अंजलि व उसकी मां रीना को लेने कई बार आया, उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन प्रीति व उसकी मौसी मिलने भी नहीं देती थी। दोनों ने उन्हें बहका रखा था। बात तक करने नहीं देती थी। पड़ोसी बता रहे है कि अंजलि का प्रीति व उसकी मौसी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने मरी है। नौकरी पर गई थी, फोन आने के बाद दौड़ी
मृतका की मां रीना ने बताया कि वह नौकरी करने गई हुई थी। इसी दौरान उसे फोन आया कि उसकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। वह सूचना मिलते ही घर पर पहुंची। उसे नहीं पता कि अंजलि ने सुसाइड क्यों किया है। रीना ने रोते हुए अपनी बात कही। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना बहुअकबरपुर एसएचओ महेश ने बताया कि उन्हें एक किशोरी के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को डेड हाउस भेजा और मृतका के परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
