Related Posts

राज्यपाल कटारिया ने संगरूर काली माता मंदिर में की पूजा:म्यूजियम और बनासर बाग के विकास का लिया संकल्प, बोले- विशेष प्रयास किए जाएंगे




पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संगरूर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की व जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला म्यूजियम संगरूर को और विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। राज्यपाल ने शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट म्यूजियम का भी दौरा किया। वहां प्रदर्शित प्राचीन वस्तुओं, दुर्लभ दस्तावेजों, ऐतिहासिक तस्वीरों और सांस्कृतिक नमूनों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम संगरूर और पंजाब के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऑडियो-विजुअल सुविधाओं और अन्य सुधारों को लागू किया जाए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि म्यूजियम को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए डिजिटल प्रदर्शनियों, ऑडियो-विजुअल सुविधाओं और अन्य सुधारों को लागू किया जाए। रखरखाव के लिए व्यवस्थित प्रयास किए जाएंगे अपने दौरे के दौरान राज्यपाल ने बनासर बाग में स्थित ऐतिहासिक बारांदरी के संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारांदरी संगरूर की ऐतिहासिक पहचान का एक अभिन्न हिस्सा है और इसके संरक्षण व रखरखाव के लिए व्यवस्थित प्रयास किए जाएंगे। इमारतों को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी राज्यपाल कटारिया ने कहा कि ऐसे संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थल न केवल पुरानी स्मृतियों को सहेजकर रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत और इतिहास से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी विरासत इमारतों को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें