Related Posts

शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज:फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच; मालखाने से की गई गायब




फतेहाबाद में मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में सदर थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर केस दर्ज किया गया है। एसपी निकिता खट्‌टर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसआईटी में एएसपी दिव्यांशी सिंगला, डीएसपी जगदीश काजला, एसएचओ सुरेंद्रा को शामिल किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मालखाने से 160 पेटी गायब कर दी गई। इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर बीएनएस की धारा 256 और 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने मालखाने का निरीक्षण भी किया। पिछले सप्ताह ही किया था सम्मानित एसपी निकिता खट्‌टर ने ही सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को पिछले सप्ताह ही उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया था। इसी बीच मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने का मामला सामने आ गया। सबसे पहले एसपी ने प्रहलाद सिंह को एसएचओ पद से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया। प्रहलाद सिंह के स्थान पर रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद राय को फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। बड़ोपल चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह को रतिया का सदर थाना प्रभारी लगाया गया। अब प्रहलाद सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें