हरियाा रोहतक जिले में महम कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग कर दी गई। हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत मच गई। हैरानी की बात यह रही कि महम थाने के ठीक सामने ही विधायक का कार्यालय है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कार्यालय के दरवाजों और शीशों में गोलियां फंसी मिलीं। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी खंगाल रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम…. महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है कांग्रेस कार्यालय
महम में कांग्रेस का कार्यालय पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है। इस वारदात से साफ है कि हमलावरों को पुलिस का भी डर नहीं है। वहीं, थाने के सामने फायरिंग होना और पुलिस को इसके बारे में पता नहीं चलना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link
