Related Posts

फरीदाबाद पहुंचने पर डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत:बोलीं- SIR में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता, पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं




भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची के (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घरों और कार्यालयों से निकलकर सीधे जनता के बीच जाएं तथा मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है और उनके नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज हैं, उन्हें हटवाने का कार्य किया जाए। साथ ही जो पात्र नागरिक अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम जुड़वाने में भी कार्यकर्ता सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। किसी भी घुसपैठिए को नहीं डालने दी जाएगी वोट : अर्चना घुसपैठियों के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी घुसपैठिए को वोट डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। पार्टी संगठन में फूट के आरोपों को खारिज करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट और मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संगठन के बारे में अलग राय रखता है तो वह उसका निजी मत हो सकता है, लेकिन पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। डॉ. गुप्ता बोलीं- भाजपा संगठन में सबकुछ ठीक पृथला विधानसभा से वर्ष 2024 का चुनाव लड़ चुके टेकचंद शर्मा द्वारा संगठन में ऑपरेशन किए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में सब कुछ ठीक है और किसी तरह के ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी चुनावी हार को लेकर दिए गए बयान भी टेकचंद शर्मा की व्यक्तिगत राय है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और फरीदाबाद इस श्रृंखला का बारहवां जिला है, जहां वह कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें