Related Posts

गुरुग्राम में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखा 23 लाख ठगे:नोएडा से फरीदाबाद का युवक अरेस्ट, ठगों को ढाई लाख में बेचा बैंक अकाउंट




गुरुग्राम में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक व्यक्ति से करीब 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना, गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार, 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया। आरोपियों ने उसे विभिन्न कानूनी मामलों में फंसाने और डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी। इसके बाद, ठगों ने जांच के नाम पर पीड़ित से लगभग 23 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, साइबर क्राइम पश्चिम थाना, गुरुग्राम के इंचार्ज संदीप के नेतृत्व में तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने 19 जून को नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। रुपए लेकर बेचा था बैंक अकाउंट गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय करण राजपूत निवासी पल्ला, फरीदाबाद के रुप में हुई। आरोपी वर्तमान में नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि धोखाधड़ी की गई 23 लाख रुपए की राशि जिस बैंक खाते में भेजी गई थी, वह खाता करण राजपूत के नाम पर था। पूछताछ के दौरान आरोपी करण राजपूत ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता 2.5 लाख रुपए में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस अब इस साइबर ठगी गिरोह में शामिल अन्य लोगों और ठगी की रकम के अन्य खातों में ट्रांसफर होने की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें