Related Posts

महेंद्रगढ़ के गांव जाट में 2.83 करोड़ से बनेगा बांध:15 गांवों को मिलेगा लाभ, दोहन नदी से पहुंचेगा पानी, 2.43 करोड़ क्यूसेक भंडारण




महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव जाट में लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से करीब 70 एकड़ क्षेत्र में एक बांध का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत दोहन नदी से पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लगभग 15 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया एक-दो दिन में शुरू कर दी जाएगी। कार्य को 4 से 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित बांध की जल भंडारण क्षमता 2 करोड़ 43 लाख 93 हजार 600 क्यूसिक पानी की होगी। योजना के पूर्ण होने पर गांव जाट, पाली, भूरजट, धोली, आदलपुर, मालड़ा बांस, मालड़ा सराय, बवाना, लावन, खरखड़ा बास, आकोदा, बसई और खुड़ाना सहित लगभग 15 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक बोले- वर्षा जल संचय को मिलेगा बढ़ावा विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके प्रयासों और प्रदेश सरकार के सहयोग से यह परियोजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ेगी। विधायक यादव ने आगे कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ भूजल स्तर सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोहन नदी के पानी का सदुपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाई जाएगी, जिससे किसानों और आम लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम : कंवर सिंह उन्होंने कहा कि यह योजना भविष्य में जल संकट की समस्या को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगी। विधायक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों की प्रगति और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास, सिंचाई व्यवस्था, पेयजल सुविधाओं तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की। गांव जाट में बनने वाला यह बांध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे आसपास के गांवों के किसानों, पशुपालकों और आम नागरिकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा, और भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें