Related Posts

Punjab Minor Student Elopes, Demands Marriage; Medical Done by Police


युवती से पूछताछ के बाद मेडिकल करती डॉक्टर।

पंजाब के अबोहर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार 10वीं की एक नाबालिग स्टूडेंट चार दिन बाद खुद पुलिस थाने पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही वो कहने लगी कि मेरी इसी से शादी करवाओ, मैं इसी के साथ रहूंगी।

.

नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पहले उसे अपनी कस्टडी में लेकर मेडिकल परीक्षण करवाया और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी।

नाबालिग छात्रा 20 जून को अपने ही गांव के एक युवक के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। युवक गांव की ही एक डेयरी पर काम करता था। छात्रा के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर आखिरकार उन्होंने थाना खुईयां सरवर में शिकायत दर्ज कराई।

ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की मेडिकल जांच करती लेडी डॉक्टर।

जानिए पूरा मामला…

थाने पहुंचकर बोली- मैं इसी से शादी करूंगी

20 जून को लड़की लवप्रीत (21) नाम के युवक के साथ गांव खुईयां सरवर से भाग गई। इसके चार दिन बाद वो खुद थाने में पेश हो गई। पुलिस के सामने उसने दो टूक कहा कि वह लड़के से प्यार करती है, उसी से शादी करना चाहती है और आगे भी उसी के साथ रहेगी।

पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग करवाई

चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया और नियमानुसार मेडिकल करवाने की बात कही। शुरुआत में लड़की ने मेडिकल करवाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मदद से उसकी काउंसलिंग करवाई, जिसके बाद वह इसके लिए राजी हुई।

3 दिन बाद मेडिकल हुआ

इसके बाद थाना खुईयां सरवर के एएसआई ने महिला पुलिस टीम के साथ लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाकर आज शनिवार को उसका मेडिकल करवाया। अस्पताल की डॉक्टर शिल्पा ने पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की का मेडिकल हो गया है और आगे की जांच के लिए स्वैब को लैब भेज दिया गया है।

डेयरी पर हुई थी मुलाकात

लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात लवप्रीत से डेयरी पर ही हुई थी। वो सामान लेने गई थी और तभी दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत शुरू हो गई। पुलिस अब ये पता करने की कोशिश कर रही है कि घर से भागने का प्लान किसने बनाया था।

नारी निकेतन को सौंपने पर विचार कर रही पुलिस

ASI कुलदीप के अनुसार, लड़की के नाबालिग होने के कारण उसकी सहमति कानूनन मान्य नहीं रखती। लड़की की मेडिकल जांच करवा कर लड़की को परिवार के हवाले कर दिया गया है। फरीदकोट से मेडिकल रिपोर्ट आते ही इस मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी जाएगी।

—————-

यह भी पढ़ें- पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला:मानसा में परने से गला घोंटा; खुद पुलिस बुलाई, फिर बोली- पता नहीं कौन मार गया

पंजाब के मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें