Related Posts

महिला आरक्षण-बिल पर यूपी के मंत्री ने कांग्रेस को घेरा:करनाल में नरेंद्र कश्यप बोले-महिलाओं के हक के खिलाफ काम किया, जनता देगी जवाब




महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। करनाल पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस बिल का विरोध कर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने इसे बड़ा पाप बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अगर महिला आरक्षण बिल पास हो जाता तो महिलाओं को राजनीति में मजबूत भागीदारी मिलती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति इस रवैये को कभी माफ नहीं करेगी। अंबेडकर को लेकर भी साधा निशाना मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल के शासन में अंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। वहीं, भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में डॉक्टर अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विशेष पहचान दिलाई है, जिनमें महू स्थित जन्मस्थली, दीक्षाभूमि और निर्वाण स्थल शामिल हैं। सरकार की योजनाओं का किया जिक्र नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ- सबका विकास” मंत्र को दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाबा साहब के नाम पर 500 करोड़ रुपए की विशेष योजना जल्द शुरू होगी। चंडीगढ़ में होगा तीन दिवसीय मंथन उन्होंने जानकारी दी कि चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय मंथन कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें देशभर के मंत्री और अधिकारी भाग लेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें