spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात:धर्मबीर सिंह बोले-PM ने आत्मनिर्भर भारत-कलपक्कम रिएक्टर की सफलता का किया जिक्र




भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में आत्मनिर्भर भारत और कलपक्कम रिएक्टर की सफलता का जिक्र किया है। सांसद धर्मबीर सिंह रविवार को तोशाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ के एपिसोड को वर्चुअल लोगों के साथ बैठ कर सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि 133वें एपिसोड के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती का स्मरण करते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताते हुए देशवासियों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि यह सरकारी कार्य न होकर एक सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, बच्चों के लिए संदेश में छुट्टियों के समय का जिक्र करते हुए पीएम ने बच्चों से अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि कुछ नया रचनात्मक सीखने का प्रयास भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 133वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, परमाणु ऊर्जा और युवा पीढ़ी के कौशल विकास पर जोर दिया। 133वीं ‘मन की बात’ के मुख्य बिंदुओ में कलपक्कम रिएक्टर पर गर्व जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की क्रिटिकैलिटी प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने इसे देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि यह भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में एक मील का पत्थर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles