spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में दो मोटरसाइकिलों का एक्सीडेंट:आमने-सामने की टक्कर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ जा रहे व्यक्ति की मौत




भिवानी के बहल में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार करीब 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव कासनी कलां निवासी अजीत ने बहल थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसका भाई राकेश तथा उसकी (अजीत की) लड़की करीब 10 वर्षीय तनवी को अपनी मोटरसाइकिल पर अपने घर से बहल जा रहा था। इसी दौरान उसके भाई राकेश की मोटरसाइकिल को सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने तेज रफ्तार व गफलत से चलाते हुए टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर लगने के कारण दोनों नीचे गिर गए और चोट लग गई। उसके भाई राकेश को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं तनवी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles