![]()
खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं, दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस का आरोप है कि इन सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का निवासी बताया जा रहा है और दूसरा संचालक मनोज पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदलकर कथित तौर पर अवैध गतिविधियां चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
खन्ना में स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड:6 विदेशी युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस बोली- देह व्यापार चल रहा था







