![]()
हिसार की नलवा विधानसभा से BJP विधायक रणधीर पनिहार जल्द ही देश की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भूप सिंह गांवड़ के समधी बनने जा रहे हैं। भूप सिंह के साले स्व. राम प्रसाद की बेटी डॉ. शीतल सिवाच के साथ विधायक के बेटे एडवोकेट भूपेंद्र पनिहार की जल्द शादी होगी। 22 जुलाई को सिवानी के गांव गैंडावास में रोका रस्म हुई। इस मौके पर गांवड़ परिवार और पनिहार फैमिली के अलावा कुलदीप बिश्नोई विशेष तौर पर होने वाली बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे। डॉ. शीतल हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। डॉ. शीतल के परिवार का गैंडावास में स्कूल है। उनके दो बड़े भाई हैं अक्षय सिवाच और अनूप सिवाच। बड़े भाई अक्षय शादीशुदा हैं और दोनों भाई मिलकर स्कूल का संचालन व देखभाल करते हैं। रोका रस्म की तस्वीरें… कुलदीप बिश्नोई पहुंचे आशीर्वाद देने रोका की रस्म सादगी और पारिवारिक माहौल के बीच संपन्न हुई। इस दौरान बिश्नोई समाज और प्रदेश राजनीति के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई और रणधीर पनिहार सहित परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे। उन्होंने होने वाली वधु को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। डॉ. शीतल ने कुलदीप बिश्नोई सहित पनिहार फैमिली का आशीर्वाद लिया। सर्दियों में गूंजेगी शहनाई भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि बेटे का रोका हमने कर दिया है और शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी का भव्य कार्यक्रम इसी साल सर्दियों में यानी नवंबर या दिसंबर महीने में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश स्तर के कई बड़े राजनीतिक चेहरों और हस्तियों के जुटने की उम्मीद है। पनिहार ने बताया कि वह गांव के पनिहार फार्म में ही बेटे की सादगी पूर्ण तरीके से शादी करना चाहते हैं।
दो भाई हैं रणधीर और सुभाष पनिहार बता दें कि रणधीर सिंह पनिहार गांव पनिहार के रहने वाले हैं और तीन पीढ़ियों से भजनलाल परिवार के साथ हैं। रणधीर पनिहार के पिता राम सिंह कस्वां चौधरी भजनलाल के साथी रहे हैं। इसके बाद इनके बेटे रणधीर पनिहार कुलदीप बिश्नोई के साथ रहते हैं और अब भव्य बिश्नोई के साथ इनका बेटा भूपेंद्र पनिहार साथ रहते हुए राजनीति करते हैं। स्व. राम सिंह कस्वां पनिहार गांव के सरपंच रह चुके हैं। इसी तरह रणधीर पनिहार की पत्नी सावित्री देवी और बेटे भूपेंद्र पनिहार गांव के सरपंच रह चुके हैं। देश की नामी इंफ्रा कंपनी है गावड़ कंस्ट्रक्शन लिमिटेड 1997 में शुरू हुई गावड़ कंस्ट्रक्शन लिमिटेड आज देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है। कंपनी 16 से ज्यादा राज्यों में 100 से अधिक बड़े प्रोजेक्ट और 12 हजार लेन किमी से ज्यादा सड़कें बना चुकी है। यह NHAI, सड़क परिवहन मंत्रालय, BRO, CPWD और NHIDCL जैसी सरकारी एजेंसियों के साथ एक्सप्रेसवे, हाईवे, फ्लाईओवर और पुलों के निर्माण में काम कर रही है।
Source link
हरियाणा- असिस्टेंट प्रोफेसर बनेगी BJP विधायक की बहू:कुलदीप बिश्नोई रोका रस्म में पहुंचे; पनिहार नामी कंस्ट्रक्शन कारोबारी के समधी बनेंगे







