![]()
नीट-शिक्षा को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे स्टूडेंट पर पुलिस लाठीचार्ज और सरकार द्वारा न सुनने पर हरियाणा के बड़े सिंगर, कलाकारों ने समर्थन करते हुए छात्रों की मांग जायज ठहराया है। हरियाणवी सिंगर सुमित पारता ने ऐलान किया है कि वे कभी किसी पार्टी का शो नहीं करेंगे और न ही समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोटेस्ट को जितना हो सके उतना स्पोर्ट करूंगा, ये मुद्दा चर्चा में रखें। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, छात्रों पर लाठियां लगना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब ये हमारे बच्चों पर लाठियां पड़ रही थी तो उस समय कॉकरोच वाले खुद तो बर्गर खा रहे थे। नीट को लेकर धरना शुरू हुआ और मंच पर भी जय भीम के नारे लग रहे थे। कुछ कलाकारों ने ये भी कहा है कि वहां धरने पर ऐसे लोग गए हुए हैं, जो बिकाऊं और छात्रों की आड़ में आतंक फैला रहे हैं। कुछ कलाकरों ने जंतर मंतर पर जाकर समर्थन दिया है। इस बारे में हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया कि किसी भी कलाकार पर किसी भी तरह का दबाव नहीं है। सब अपनी मर्जी से स्पोर्ट कर रहे हैं। मुझे छात्र अपनी मांग पर सही लगे तो उनका स्पोर्ट किया है। जिसकी अंर्तआत्मा सही को सही और गलत को गलत नहीं कह सकती तो उसके बारे में क्या कहें? उन्होंने कहा कि अगर सरकार के खिलाफ बोल नहीं सकते तो छात्रों के हित में तो बोल ही सकते हैं। ये भी कहा कि कल को सरकार हम पर दबाव बनाए या दिक्कत आ सकती है। वहीं, सरकार की ओर से डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का भी खुलकर बयान आया है और कहा, आंदोलन भटक गया है। वर्दी में पुलिस का बैच नहीं था, हो सकता है वे शरारती तत्व हो। अजय हुड्डा जंतर मंतर पर पहुंचे समर्थन देने हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने जंतर मंतर पर धरनारत स्टूडेंट को समर्थन देने पहुंचे। मंच से अजय हुड्डा बोले, याद राखियो या बात हमारी, नीट की चीट पड़ेगी भारी, मंत्री होके नै शिक्षा के शिक्षा न खा गए। मोदी जी थारी तोप कड़ै, हम दिल्ली आ गै। कलकार अमन जाजी बोले, हरियाणा में बहुत सारे गाने होल्ड पर रहेंगे कलाकार अमन जाजी बोले, मैं पार्टी प्रेमी नहीं हूं, आपा न अपना काम अपनी मेहनत से किया है और आगे भी मेहनत से करेंगे। रही बात स्टूडेंट प्रोटेस्ट की, हम आपके साथ है। अपना हल लो, जिसकी भी जवाबदेही बनती हो। चाहे प्रधानमंत्री या शिक्षा मंत्री जी की जवाबदेही बनती हो। आप आगे आओ। हमारे भाई जो सड़कों पर उतरे हैं, दु:खी हो रहे हैं। इनको अपना हक दो। देश में शिक्षा ही नहीं बचेगी तो बचेगा क्या। ये आपकी जिम्मेदारी है, जितने सरकार में बैठे हैं। जब तक इन स्टूडेंट को हक नहीं मिलता, तब तक हरियाणा में बहुत सारे गाने रिलीज के लिए होल्ड पर रहेंगे। मेरी भी मूवी आजाद सिंह रिलीज होनी थी, वो होल्ड पर रहेगी। कलाकार सुमित बोले- किसी पार्टी का समर्थन नहीं करूंगा हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर सुमित पारता वीडियो जारी कर बोले, जो भी माहौल रील में दिख रहे हैं। मैं आ नहीं पा रहा लेकिन आने का पूरा मूड है। बाहर हूं, यहां आना संभव नहीं है। हरियाणा के बाकी कलाकार भी अपने स्तर पर स्पोर्ट कर रहे हैं, बाकी भी आगे आओ। इस मुद्दे को चर्चा में रखो। जैसा भी आप इस पर सोचते हैं, बोले, आगे आओ। मैं जितना स्पोर्ट कर सकता हूं, वो फोन पर कर रहा हूं, फाइनेंसली भी कर रहा हूं। इससे अलग करना चाहता हूं कि 7 तारीख को मेरा ब्रैंपटन (कनाडा) में शो है, जो आय आएगी, वो इस प्रोटेस्ट में दूंगा। मैं चाहता हूं कि ये प्रोटेस्ट लंबा न चले। ये प्यारे भविष्य का मुद्दा है और इस पर जल्दी ही अच्छा फैसला आना चाहिए। इसके अलावा तीन ऐसे बच्चे हैं, जब तक भविष्य में वो कुछ बन नहीं जाते, उनकी तब तक उनकी फाइनेंसली मदद करूंगा। चाहे किसी फील्ड में हो। किसी तरह आगे आओ और पॉजिटिविटी से इस हैंडल करो। जिसको नुकसान हुआ है, उसकी मदद करो। सही के साथ खड़ा न होना मरने के बराबर सिंगर सुमित पारता बोले कि अब जो सरकार है या विपक्षी है, उनसे मुझे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि जितनी भी राजनीतिक पार्टी हैं, उनका जिंदगी में कभी शो नहीं करूंगा और किसी तरह का कोई समर्थन नहीं करूंगा। अगर किसी को गलत लगता भी है तो भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अपनी सोच अपने पास रखो। अगर सही के साथ खड़ा नहीं हो सकते तो वो मेरे लिए मरने के बराबर है। कन्हैया मित्तल बोले- हमारे बच्चे लाठियां खा रहे, वो बर्गर खा रहे भजन गायक कन्हैया मित्तल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लाठियां पड़नी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने देखा जिसकी वजह से ये लाठियां पड़ रही हैं, वो कॉकरोच पार्टी का मेन मेंबर रात को बर्गर खा रहा था। डंडे खाने के लिए तो हमारे बच्चे हैं और बर्गर खाने के लिए वो पार्टी वाले। समझ नहीं आ रहा कि ये प्रोटेस्ट किस और जा रहा है। ये नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ था, इसमें बात है धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की। अगर वे इस्तीफा दे देते हैं तो दूसरा कौन आता है। अगर दूसरा भी कोई आएगा तो वह भी पार्टी में से ही कोई एक होगा। ऐसा नहीं है कि धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ नीट का एग्जाम ही देखते हैं। वो स्कूल, बुक और ड्रेसेज और शिक्षा का सबकुछ देखते हैं। यह सब उनकी जिम्मेदारी। जिन भी अफसरों के कारण पेपर लीक हुआ, उनकी जांच चल रही है। उनको पद से भी हटाया गया है। लेकिन हमारे देश में राजनीती हो रही, वह माचिस की तिली पर आग लगाने का काम करती है। सरकार को और हिदायत बरतनी चाहिए। ये बच्चे कहीं और के नहीं, हमारे देश के ही बच्चे हैं। कुछ लोग ये सपना देख रहे हैं कि नेपाल जैसा हाल कर देंगे, क्या वो सही है? जो लोग मंच पर जाकर कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटनी चाहिए, क्या वो सही है। जो शिक्षा को लेकर एकजुट हुए थे और वो जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। क्या उस मंच पर जय भीम का नारा लगाना सही है। मैं जब जागरण में भगवान श्याम के बजाय जय भीम बोलने लग जाऊं तो क्या रहेगा। लेकिन सबस बड़ी बात उस दिन जो लाठीचार्ज हुआ है, वह सही नहीं है, उससे मेरा भी मन दुखी है। मुख्य वक्ता सांगवान ने कहा- शिक्षा के लिए आवाज उठाओ जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के मंच से मुख्य वक्ता हरियाणा के चरखी दादरी से सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर कहा कि पूरे देश में जंतर-मंतर बन गया है। मेरे गृह जिले चरखी दादरी में भी जंतर-मंतर बन गया है। जहां पर सभी खाप पंचायत, राजनीतिक व सामाजिक संगठन एकजुट होकर शिक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि शिक्षा के लिए आवाज उठाओ। जिससे सरकार के आंख हो जानी चाहिए। ये शिक्षा का सबसे बड़ा मुद्दा है। कलाकार अंकित बोले- पीएम प्रोटेस्ट स्वीकार करें कलाकार अंकित बालियान दोबारा लाइव आकर वीडियो जारी कर बोले- जब प्रधानमंत्री को हमारी जरूरत थी तो पूरे देश के छात्र, किसान उनके साथ खड़े थे। अब नीट को लेकर छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री उनका विरोध स्वीकार क्यों नहीं कर रहे। प्रधानमंत्री प्रोटेस्ट को स्वीकार करें और दोषियों पर कार्रवाई करें। कलाकार अनामिका बावा स्टूडेंट्स के समर्थन में आईं हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा ने वीडियो जारी कर कहा कि जंतर-मंतर से जो वीडियो आ रही हैं, उनसे मन बहुत दुखी है। हमारे बच्चों के साथ बदसलूकी हो रही है। कुछ पुलिसवाले भी पिस रहे हैं। प्रधानमंत्री से अनुरोध करुंगी कि अपनों में जंग ना छिड़वाएं। बच्चों की मांग को सुनकर समाधान निकालना चाहिए। बच्चे इतने दिनों से भूखे प्यासे हड़ताल पर बैठे हैं। इससे भाईचारा भी खराब हो रहा है। भविष्य में इन्हीं बच्चों में से कोई आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर औ मंत्री होगा। आप चाहें तो एक मिनट में इस पर रोक लगा सकते हो। आप भूल गए क्या, ये वहीं हाथ हैं, जो आपके एक बार कहने पर तालियों की गूंज से उठ जाए करते थे। उठाया था। इसे जल्द खत्म कीजिए, ये भी किसी मां के बच्चे हैं। सहजतापूर्ण उनकी बात को सुना जाना चाहिए। कलाकार अंशू राणा बोली-बाहर से आकर लड़का ने बनाया आपको कॉकरोच, मसलकर रख देंगे कलाकार अंशू राणा ने वीडियो जारी कर कहा, मैं छात्रों के साथ हूं और किसी का भविष्य खराब होता है तो खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। उनके साथ इंसाफ होगा। मैं उन लोगों के लिए कहूंगी, जो छात्रों की आड़ में आतंक फैला रहे हैं, क्यों वो सही है? वो आप लोगों को नहीं दिख रहा। आपके सामने एक लड़का बाहर से आता है और कॉकरोच पार्टी बनाता है। वो आपको कॉकरोच बनाकर आगे-पीछे दौड़ा रहा है। क्या वो सही है। मैं किसी पार्टी में नहीं हूं और न राजनीति में रूचि है। कॉकरोच में साथ मिलकर आप पत्थर बाजी करते हैं। आपको भी चोट लग रही है और पुलिस वालों को भी चोट लग रही है। आप भी किसी मां के बेटे हैं और पुलिस वाले भी किसी के भाई है। छात्र कभी भी ऐसा घिनौना काम नहीं करेंगे कि अपनी पेंट उतारकर गंदे-गंदे इशारे करेंगे, छात्र कभी राम जी को गाली नहीं देंगे। छात्र अगर अपने हक के लिए खड़े हैं तो बहन-बेटी को नहीं छेडेंगे। छात्र ऐसा नहीं करेंगे। वहां छात्र बहुत कम है। जो आतंक फैला रहे हैं, पत्थरबाजी कर रहे हैं, वो बैठे हैं बिकाऊं। उनको सही गलत का नहीं पता। बहुत सारे ठेकेदार वहां गए हैं और बोल रहे हैं कि ये गलत हो रहा है। छात्रों के बच्चे का फायदा उठाकर आतंक फैला रहे हो। एक गंजा व्यक्ति अभिजीत के पास खड़ा है और उससे पूछता है कि ओ सीता का पति कौन है। पहले अपनी मां से जाकर पूछो कि उसक पति कौन है। सीता का पति श्रीराम है। अभिजीत हंस रहा है और कॉकरोच आपको बना दिया। अपने हक की आवाज उठाओ, पर शेर बनकर, कॉकरोच बनकर नहीं। कॉकरोच बनाने वाले आपको मसल कर रख देंगे। कलाकार दीपिका बोली, एजुकेशन के ऐसा करो, सारे बोले देश महान हरियाणवी कलाकार दीपिका सहरावत ने वीडियो जारी कर कहा, मैं पहले बोलना चाह रही थी, पर सोचा कि आना-जान कुछ है नहीं। अब तो हद पार हो गई। कल तो हमारे बच्चों को कॉकरोच समझकर सही तरह से पीटा गया। ये नहीं सोच रहे कि इस समय देश में सबसे ज्यादा क्या जरूरत है। एजुकेशन मिनिस्टर का क्या काम है। दिल्ली में पहले मनीष सिसौदिया ने एजुकेशन सिस्टम सुधारा था। एजुकेशन के लिए ऐसा करो, जिससे सारे बोले कि मेरा भारत महान। कल जो हुआ, वो बहुत ही शर्मनाक है। जो भी इस प्रोटेस्ट को चला रहे हैं वो बच्चों को भड़काए ना। आप तो कहीं चले गए, पर चोट तो बच्चों को आई है। हल निकालो इसका। ज्यादा नहीं बोल सकती। राजा गुर्जर बोले, संदिग्ध लोगों को बाहर निकाले, गड़बड़ा रहे हरियाणवी कलाकार राजा गुर्जर ने वीडियो जारी कर कहा, जंतर मंतर पर बैठे सभी भाईयों को मेरा पूरा स्पोर्ट है। आपके बीच जो कुछ ऐसे लोग हैं, जो पत्थर फेंकेंगे और नाम पुलिस पर आएगा। दोनों तरफ मामला गड़बड़ाया हुआ है। बीच में आने वाले ऐसे लोग भड़काने का काम कर रहे हैं। आप और पुलिस सब अपने भाई है और सारी प्रॉपर्टी भी अपनी है। ध्यान रखो और कोई भी आपके बीच संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसे बाहर निकाल देना। आंदोलन चल रहा है, ठीक है। सबके अपने विचार है और तरीके से बैठे हुए हैं। हम तो ये चाहते हैं किसी को चोट नहीं लगनी चाहिए। जो उनकी इच्छा है, उसे प्रधानमंत्री पूरी करेंगे। प्रधानमंत्री से अपील है कि शांतिपूर्वक इसका हल निकालो। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा बोले-आप संसद तक पहुंच रहे हैं वो अशोभनीय है हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने नीट स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर मीडिया को बातचीत में बताया, अब ये आंदोलन अलग रूप लेता जा रहा है। ये आंदोलन छात्रों का था और वे बातचीत करते। ये छात्रों का आंदोलन नहीं रहा। अब ये विपक्ष ने अपना आंदोलन बना लिया है और शरारती तत्व इसमें मिल गए। धर्म को लेकर बात भी इसी आंदोलन में चली, छात्रों का इससे क्या विषय है। मीडिया की महिला से गलत व्यवहार किया गया। मर्यादा में रहकर बात करे। कुछ ऐसी बातें, जो सामने नहीं आ पा रही। इस पर छात्रों को ध्यान देना चाहिए। पूरी दुनिया आपको देख रही है। मुझे नहीं लगता कि ऐसी अशोभनीय बात करनी चाहिए। पुलिस लाठीचार्ज पर कहा, वीडियो में वो चीज देख रहे हो कि पुलिस वालों का बैच ही नहीं है। ऐसा कैसे कह सकते हैं। इसके पीछे भी शरारती तत्वों का काम है। शरारती तत्व पुलिस की ड्रेस पहनकर कर रहे हैं। पुलिस तो बैच लगाएगी। उन पर गौर करे। आजादी का शिक्षा से क्या लेना डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा बोले, आप संसद तक पहुंच रहे हैं वो अशोभनीय है। मर्यादा में रहना ही ठीक है। इसे धर्म की ओर बढ़ाया जा रहा है। कुछ शरारती तत्व आ गए, जिन्होंने शिक्षा को तो एक साइड में कर दिया, पर वो अपनी बात मोड़ने का काम करे। अगर शिक्षा को लेकर संबंधित मंत्री या प्रधानमंत्री से बात करे तो रास्ता बिलकुल आसानी से निकल सकता है। कुछ लोग डफली बजाकर कह रहे हैं कि आजादी-आजादी। आजादी का क्या विषय है, इसका शिक्षा से क्या लेना-देना। जिस प्रकार से ये कर रहे हैं और ऐसे शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आप स्वयं देखिए। हिंदुस्तान की धरती पर आपने जन्म लिया है और दूसरे देशों की बात करोगे तो कतई ही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर हिंदुस्तान में रहना है तो भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा। वरना आपको इस धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं। डिप्टी स्पीकर बोले, पेपर लीक सरकार नहीं करवाती पेपर लीक पर डिप्टी स्पीकर मिड्ढा बोले, पेपर लीक सरकार नहीं करवाती। वो आप हम में से ही इस प्रकार से देश के अंदर कर रहे हैं। मैं तो ये कहता हूं उनको देश का गद्दार साबित करना चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रौह का मामला दर्ज करना चाहिए, ताकि लोगों को सबक मिले और दोबारा ऐसी गलती न करे। आप ये देखे ना कि किस प्रकार से बच्चों को सामने आना पड़ा। गलत है ये हम भी स्वीकार करते हैं, लेकिन उन लोगों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए। राहुल गांधी और विपक्ष कर रहे हैं। क्या कांग्रेस के कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए। खुद के शीशे के घर हो तो पत्थर नहीं फेंका करते। कांग्रेस ने क्या-क्या जुलम नहीं किया। अपनी सत्ता बचाने को इमरजेंसी लगाई। ये खबर भी पढ़ें.. CJP आंदोलन में कूदे बड़े हरियाणवी चेहरे:जाजी लाठर बोले-अब चुप नहीं बैठेंगे
दिल्ली जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज और सरकार की चुप्पी से नाराज होकर हरियाणा के कई बड़े सिंगर, एथलीट और इन्फ्लुएंसर्स छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। इन कलाकारों ने साफ कहा कि स्टूडेंट्स की मांगें जायज हैं। पूरी खबर पढ़िए::::
Source link
स्टूडेंट्स लाठीचार्ज पर हरियाणवी कलाकारों का ऐलान:सुमित पारता बोले-किसी पार्टी का शो नहीं करूंगा; कन्हैया मित्तल-डिप्टी स्पीकर बोले-आंदोलन भटका, वर्दी वाले पुलिस नहीं







