spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में मिड-डे मील में अनियमितता पर शिक्षा विभाग सख्त:गेस्ट टीचर को नोटिस; 15 दिनों में देना होगा जवाब, सेवा समाप्ति की चेतावनी




नूंह जिले के मांडीखेड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील योजना के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर हरियाणा शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने विद्यालय में कार्यरत ड्राइंग गेस्ट टीचर इरशाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, जिसमें संतोषजनक उत्तर न मिलने पर हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस एक्ट, 2019 के तहत सेवा से हटाने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह मामला 28 दिसंबर 2025 को डीसी कार्यालय में मिड-डे मील योजना से संबंधित शिकायत मिलने के बाद सामने आया। इसके उपरांत, जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) नूंह द्वारा गठित जांच समिति ने 31 दिसंबर 2025 और 9 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में योजना के संचालन में कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। जांच में कई खामियां मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार, मिड-डे मील की राशि विद्यालय के अधिकृत खाते के बजाय प्राचार्य के व्यक्तिगत बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी। इसके अतिरिक्त, कैश बुक और बैंक पासबुक के रिकॉर्ड में अंतर, दैनिक उपस्थिति रजिस्टर और मिड-डे मील रजिस्टर में छात्रों की संख्या में भिन्नता, नियमित टीजीटी होने के बावजूद योजना का प्रभार गेस्ट टीचर को सौंपना, उपस्थिति रजिस्टर में ओवरराइटिंग और मूवमेंट रजिस्टर का नियमों के अनुरूप संधारण न होना जैसी गंभीर खामियां भी पाई गईं। 15 दिनों में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया गेस्ट टीचर इरशाद इन अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार प्रतीत होते हैं। इसलिए, उनसे 15 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तक का फैसला लिया जा सकता है। इस पूरे प्रकरण ने मांडीखेड़ा स्कूल में मिड-डे मील योजना की कार्यप्रणाली और उसकी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles