spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भागलपुर में ई-रिक्शा चलाने वाले ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:पत्नी बोली- कर्ज से परेशान था, एक महीने से तनाव में थे; खाना खाने के बाद फंदे से लटका




भागलपुर में कर्ज से परेशान ई-रिक्शा चलाने वाले शख्स ने रविवार की रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला, बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला का है। मृतक पिछले एक महीने से कर्ज के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 1:00 बजे जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले हुई शादी, दो बच्चों का पिता था मृतक मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी गोलू यादव के पुत्र बिट्टू कुमार (26) के रूप में हुई है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले एक साल में उसने रिश्तेदारों और अन्य लोगों से लाखों रुपये का कर्ज लिया था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। मृतक के बड़े भाई रंजन ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में जब उसकी पत्नी उसे देखने गई, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles