spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ में हरियाणा की सब जूनियर स्विमिंग टीम का चयन:प्रदेशभर के सैकड़ों तैराकों ने दिखाई प्रतिभा, 6 से 9 अगस्त तक जयपुर में होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप




बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में जयपुर होने वाली सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों तैराकों ने टाइम ट्रायल में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाया। ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का टाइम ट्रायल के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चयन हरियाणा की टीम में किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 6 से 9 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महासचिव अनिल खत्री ने कहा कि हरियाणा के तैराक पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले नेशनल मुकाबलों की तुलना में अधिक पदक जीतेंगे और हरियाणा का नाम देशभर में रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में उतरने का आह्वान किया। चयन ट्रायल के दौरान पूल में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कोचों और चयनकर्ताओं ने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन का सूक्ष्म आकलन किया। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों के उत्साह और जीत के जज्बे ने माहौल को रोमांचक बनाए रखा। अब चयनित तैराकों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles