spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बटाला में अंधाधुंध फायरिंग में 2 युवकों की मौत:एक गंभीर घायल, बाइक सवार 6 हमलावरों ने गोलियां बरसाईं; टहलने निकले थे तीनों




बटाला में देर रात (27 अप्रैल) अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। मामला जिला गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर उपमंडल के भोमा गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव भोमा के कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह अपने साथी जुगराज सिंह के साथ सामान्य रूप से टहलने निकले थे। इसी दौरान 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे 6 अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में कश्मीर सिंह (37) और जुगराज सिंह (35) की मौत हो गई। वहीं जुगराज सिंह (36) इस हमले में गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान 2 दर्जन से अधिक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी बटाला घटना की सूचना मिलते ही बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और हमले का कारण जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य कारणों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। एसएसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में फिरौती या पहले से मिली किसी धमकी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। पुलिस ने इलाका किया सील, सीसीटीवी खंगाले जा रहे गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दोषियों तक पहुंचने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही एसएसपी ने कहा कि पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। एसएसपी ने कहा कि हमारी टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। यह एक गंभीर अपराध है और हम जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे। मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles