spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर के मॉडल हाउस में लगी आग:गुरु कृपा फर्नीचर हाउस की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह गाड़ियों ने पाया काबू




जालंधर के मॉडल हाउस इलाके में स्थित ‘गुरु कृपा फर्नीचर हाउस’ की तीसरी मंजिल पर देर रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों को जलने से बचा लिया गया। हालांकि, इस हादसे में फर्नीचर हाउस का भारी नुकसान हुआ है। तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग जालंधर वेस्ट के थाना 5 के अंतर्गत आने वाले मॉडल हाउस क्षेत्र में गुरु कृपा फर्नीचर हाउस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसने कुछ ही देर में पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।
शॉर्ट सर्किट बना हादसे का कारण मौके पर मौजूद लोगों और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान में लकड़ी और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की मुस्तैदी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुल 6 फायर टेंडर्स (गाड़ियों) की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की सक्रियता की वजह से आग को अन्य पड़ोसी दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। पुलिस प्रशासन के संपर्क में आई दिक्कत मार्केट एसोसिएशन के सदस्य जनक राज भगत ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पुलिस को सूचना देने की कोशिश की गई, तो थाना 5 के प्रभारी का फोन बंद था। बाद में पता चला कि वह बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, बाद में एसीपी और एडिशनल एसएचओ से संपर्क हो पाया। भारी आर्थिक नुकसान इस अग्निकांड मेंमें किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। तीसरी मंजिल पर रखा काफी कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। पुलिस और विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles