spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में खंडहर से आती आवाजों से लोगों में डर:स्थानीय निवासी बोले- रातभर आती हैं धमाकों और लोहे काटने की आवाज




अमृतसर के घी मंडी इलाके में पिछले डेढ़ महीने से रात के समय एक खंडहरनुमा पुरानी इमारत से आ रही अजीबोगरीब आवाजों ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। लोगों के अनुसार, देर रात धमाकों, लोहे काटने और ईंटें फेंकने जैसी आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अनीता मट्टू ने बताया कि रात होते ही ये आवाजें शुरू हो जाती हैं। कभी धमाके जैसी, तो कभी लोहे काटने जैसी तेज आवाजें आती हैं। इन आवाजों के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भयभीत हैं, जिससे उनकी नींद और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।एक अन्य निवासी तानिया लूथरा के मुताबिक, शुरुआत में लोगों को चोरों का शक था, लेकिन धमाके जैसी आवाजों ने डर और बढ़ा दिया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने ले लोग नाराज उन्होंने यह भी दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग काले कपड़ों में छतों पर आते-जाते दिखे हैं। निवासियों का कहना है कि कुछ घरों पर ईंटें फेंकने की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।इलाका निवासियों का आरोप है कि पुलिस को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनमें नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और मामले की गहराई से जांच की जाए।सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुरानी इमारत की जांच की। पुलिस के अनुसार, यह एक विवादित और वर्षों से बंद पड़ी संपत्ति है। जांच के दौरान कोई खतरनाक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने यह पुष्टि की है कि कुछ अज्ञात लोग पीछे के रास्ते से इमारत में प्रवेश कर वहां रुकते हैं। पुलिस ने पीछे का रास्ता बंद कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कहा कि पहले भी बिल्डिंग की जांच की गई थी ओर आगे भी ध्यान रखा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles