spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-राज्य महिला आयोग द्वारा आज अमृतसर में लोक-अदालत का आयोजन:चेयरपर्सन राज लाली गिल की मौजूदगी में होगा शिकायतों का त्वरित निपटारा




पंजाब राज्य महिला आयोग की ओर से आज यानी 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को अमृतसर में एक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, पुलिस लाइन के पास, लॉरेंस रोड, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे आयोग तथा पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए एक सरल, सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करना है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई मौके पर ही की जाएगी और यथासंभव उनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे ताकि मामलों का समाधान बिना किसी देरी के किया जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में होगा समाधान पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के नेतृत्व में यह पहल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी गंभीर समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस खुले दरबार का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय पाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरने की बजाय त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। पारदर्शिता और त्वरित न्याय प्रणाली को बढ़ावा प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की लोक अदालतें महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, क्योंकि इससे उन्हें अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। साथ ही, यह व्यवस्था पारदर्शिता और त्वरित न्याय प्रणाली को भी बढ़ावा देती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles