उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 12 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान रेवाड़ी-फुलेरा, फुलेरा-रेवाड़ी, जयपुर-भिवानी, भिवानी-जयपुर तथा रेवाड़ी-रींगस सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं विभिन्न तिथियों पर पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी। ये ट्रेन रहेगी रद्द इनमें रेवाड़ी-फुलेरा और फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवाएं 29 अगस्त से 24 सितंबर तक लगातार 27-27 ट्रिप के लिए रद्द रहेंगी, जबकि जयपुर-भिवानी और भिवानी-जयपुर रेलसेवाएं 12 अगस्त से 24 सितंबर तक कुल 44-44 ट्रिप के लिए निरस्त रहेंगी। इनका रहेगा मार्ग परिवर्तित इसके अलावा दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस तथा दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। ये ट्रेनें रेवाड़ी, अलवर, जयपुर और फुलेरा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। परिवर्तित मार्ग में इन ट्रेनों का अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर और जयपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ये रहेंगी आंशिक रद्द रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया है। रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में रेवाड़ी के बजाय फुलेरा से संचालित होगी, जबकि दिल्ली-रींगस और रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस कई दिनों तक केवल रेवाड़ी तक ही चलेंगी। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा (19622) 29 अगस्त से 24 सितंबर तक खोरी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार यात्रा योजना बनाने की अपील की है।
Source link
