हरियाणा में धार्मिक आस्था, पाखंड और दरबारों की फंडिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जाट आरक्षण आंदोलन दंगों के आरोपी धर्मेंद्र हुड्डा और हांसी स्थित श्री बालाजी धाम के महंत दिनेश पुरी के बीच कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। धर्मेंद्र हुड्डा ने एक नया वीडियो जारी कर हरियाणा में पनप रहे कथित पाखंडवाद को आतंकवाद करार दिया है। धमेंद्र हुड्डा ने कहा- डिजिटल बाबा पाखंड की दुकान चला रहे हैं। इनमें इतना ही ज्ञान और भविष्य देखने की क्षमता है तो यह बताएं कि मनीषा हत्याकांड किसने करवाया था? उधर, हांसी बालाजी धाम के महंत दिनेश पुरी ने हुड्डा के इस बयान पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- अपराधों की जांच करना सरकार और CBI का काम है, किसी बाबा का नहीं। सरकार हमने और आपने चुनी है। जानिए धमेंद्र हुड्डा ने क्या कहा… देवा ठाकुर बोलीं- इन ढोंगी बाबाओं का सफाया जरूरी साध्वी देवा ठाकुर ने धर्मेंद्र के बयान के बाद एक वीडियो जारी कर कहा- हर बाबा या नाथ पाखंड नहीं करते। उनका विरोध करना चाहिए जो नकली बाल लगाकर, जींभ निकालकर देवी के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। उन पर बात होनी चाहिए जो एक कमरा बनाकर उस पर धाम लिख देते हैं। आज मंदिरों में आरती करने के लिए मशीनें रखनी पड़ी है, लोग आरती करने के लिए भी नहीं जाते हैं। साध्वी ने हांसी वाले दिनेशपुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमें इतनी ही पावर है तो इनको यूट्यूबर बुलाकर एड क्यों करवानी पड़ती है? इनका जड़ से सफाया करना पड़ेगा। इनकी तादात बहुत ज्यादा है। हुड्डा के बयान पर बाबा की 3 बातें… ग्राफिक्स में जानिए कौंन हैं महंत दिनेश और धर्मेंद्र हुड्डा
Source link
धमेंद्र हुड्डा बोला- धार्मिक आतंकवाद हरियाणा को खोखला कर रहा:डिजिटल बाबा बताएं, मनीषा का हत्यारा कौन?…ये खुले सांड हैं; बाबा दिनेशपुरी ने कहा- CBI बताएगी
