फिरोजपुर जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फिरोजपुर में हरियाणा के डबवाली से लाया जा रहा संदिग्ध पनीर बरामद किया गया है। फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार यह पनीर केमिकल मिलाकर तैयार किया जाता था और शहर की दुकानों पर करीब 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था। जिस पर इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सैंपलिंग कर उसे लैब में भेजा जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । हालांकि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पनीर के साथ कुछ मात्रा में गाड़ी में घी भी लोड किया हुआ था जिसके भी सेम्पल लिए जा रहे है। हरियाणा से भेजा जा रहा संदिग्ध पनीर आखिर कुछ पैसों के लालच में लोगों की सेहत से कब तक खिलवाड़ होता रहेगा? यह सवाल अब हर उस व्यक्ति के मन में है जो अपने परिवार के लिए बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदता है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने डबवाली से फिरोजपुर पहुंची एक गाड़ी की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर बरामद किया। ‘केमिकल से किया जा रहा तैयार’ अधिकारियों के अनुसार यह पनीर केमिकल मिलाकर तैयार किया गया था और इसे सस्ते दामों पर बाजार में बेचा जा रहा था। फूड इंस्पेक्टर सरबजी सिंह ने बताया कि इस तरह का मिलावटी पनीर खाने से लोगों को पेट और अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। सैपल लेकर जांच के लिए भेजे विभाग ने मौके पर पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और संदिग्ध पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मिलावट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Source link
फिरोजपुर में हरियाणा से आया संदिग्ध पनीर पकड़ा:फूड सेफ्टी विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल, 200 रुपए किलो बिक रहा था
