झज्जर लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में एचटेट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करती डीसी वर्षा खांगवाल।
झज्जर में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को नकलमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते
.
जिले में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली HTET परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 केंद्र झज्जर और 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं, 8649 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट व प्रिंटिंग की दुकानें रहेंगी बंद
आदेशों के अनुसार परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में संचालित फोटोस्टेट, फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रहेंगी। यह कदम नकल और अन्य अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
5 या अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी रोक
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सकेगा।
विभागीय अधिकारियों को दी जिम्मेदारी।
पुलिस और प्रशासन को दिए विशेष निर्देश
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा सभी केंद्रों पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जारी आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह रहेगा एचटेट का शैड्यूल डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 04 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 05 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
