फाजिल्का में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को प्रति माह दिए जाने वाले 1000 और 1500 रूपये के लिए भरे जा रहे फॉर्म को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के वर्कर आपस में भिड़ गए हैं। हालांकि इस विवाद के दौरान आम आदमी पार्टी की हल्का कोऑर्डिनेटर घायल हुईं है, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर भाजपा नेता भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल में भर्ती आम आदमी पार्टी की हल्का कार्डिनेटर मंजू सेतिया ने बताया कि उनके वार्ड में महिलाओं को एक हजार और 1500 रुपए प्रति माह देने के लिए फार्म भरे जा रहे है। इसके लिए सखियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन भाजपा के लोग पैसे की वसूली कर ये फार्म भर रहे है। लगातार इसकी शिकायत लोग उनके घर पर कर रहे थे। जिसपर उन्होंने उक्त भाजपा के लोगों को सवाल किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंजू सेतिया के पति बिट्टू सेतिया ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 9 में भाजपा से जीते प्रत्याशी द्वारा महिलाओं को 1000 और 1500 रुपए प्रति माह देने की योजना के तहत फार्म भरे जा रहे थे। इसकी शिकायत जब उनकी पत्नी को मिली तो वह मौके पर पहुंची। जब उन्होंने जाकर उनसे सवाल किया तो उनके साथ झगड़ा किया गया। फिलहाल उनकी पत्नी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है । इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । वार्ड नंबर 9 से चुनाव जीते हैं टोनी उधर दूसरे पक्ष के भाजपा से जीते प्रत्याशी सुरेश कुमार टोनी नरूला ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 9 से हाल ही में पार्षद का चुनाव जीता है। इसलिए आप के लोगों से हार बर्दाश्त नहीं हो रही और उनके द्वारा ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे है। बेवजह उनपर आरोप लगाए जा रहे है । हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ उनकी आटा चक्की की दुकान पर उनसे मारपीट की गई। सिटी थाने के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि मामले में घायल के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद बनती कार्यवाही की जाएगी ।
Source link
फाजिल्का में भाजपा-आप कार्यकर्ताओं में झड़प, कोऑर्डिनेटर घायल:₹1000-₹1500 के फॉर्म भरने को लेकर विवाद; थाने पहुंचा मामला
