spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में पीएम श्री नवोदय विद्यालय में PTC बैठक:नई अभिभावक- शिक्षक परिषद का गठन, छात्रों की सुरक्षा पर हुई चर्चा




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर में अभिभावक-शिक्षक परिषद (PTC) की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय के हॉल में हुई इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक परिषद का विधिवत गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राधा कृष्ण पंवार और उप प्राचार्य पवन कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर फर्रुखनगर, गुड़गांव, पटौदी और सोहना ब्लॉक से बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी, विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया। मानसिक- शारीरिक कल्याण के मुद्दों पर चर्चा बैठक के दौरान विद्यार्थियों की कैंपस में सुरक्षा, उनके मानसिक और शारीरिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। यह नवगठित कमेटी आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल और सेतु का कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य पवन कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles