फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड थाना क्षेत्र के जमाई कॉलोनी में खाली पड़े प्लॉट में झुग्गी बनाकर उसके अंदर भैंस काटने की सूचना पर सूरजकुंड थाना और अनखीर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद मांस को जब्त कर लिया। जब्त किए गए मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, देर शाम करीब 5:00 बजे जमाई कॉलोनी में भैंस काटे जाने की सूचना पर हिंदू गोरक्षा दल के लोग मौके और पहुंचे पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर जितना भी वहां पर मांस पड़ा था, उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेजा है। हिंदू गोरक्षा दल के सदस्य ने पुलिस को जानकारी दी हिंदू गोरक्षा दल के सदस्य दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जमाई कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा एक झुग्गी के अंदर किसी पशु को काटा जा रहा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कुछ लोग मांस काट रहे थे। उन्होंने कहा कि यह उन्हें शक हुआ कि यह मांस भैंस का है। जिसके बाद उन्होंने झुग्गी से बाहर आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। अनखीर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की जमाई कॉलोनी गांव में कोई व्यक्ति भैंस काट रहा है। जिसकी सूचना गोरक्षा दल के लोगों ने दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है तो वहां से काफी मात्रा में मांस बरामद हुआ है। अभी यह नहीं पता चला कि यह मांस किस पशु का है। जांच के लिए भेजा गया मांस पुलिस मौके पर मिले मांस को जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह किस पशु का है। फिलहाल पूछताछ के लिए भी 6-7 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे भी मांस कहां से लाए थे और मांस है, किसका यह इसकी जानकारी पता की जा रही है।
Source link
फरीदाबाद में भैंस काटने पर पुलिस की रेड:भारी मात्रा में मांस बरामद, सैंपल लेकर लैब भेजे, आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए
